मांडल(चन्द्रशेखर तिवाड़ी) बुधवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल में ब्लॉक स्तरीय निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मांडल विधायक उदय लाल भड़ाणा थे। विधायक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियोंं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है जिसे ग्रहण कर के व्यक्ति विनम्र बनता है, उन्होंने कहा कि राजकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक वंचित व्यक्ति को मिल सके इस हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी है।
नोडल प्रधानाचार्य विनीत शर्मा ने बताया की मांडल ब्लॉक की कुल 25 पंचायतों के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियो हेतु 16297 यूनिफॉर्म प्राप्त हुई थी जिसे सभी विद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है। जिन्हेंं अब विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियोंं को वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मांडल तहसीलदार मदन लाल परमार , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक मीणा , सुरेन्द्र त्रिपाठी , भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश भंडिया, लाल कृष्ण सेन , सरपंच संजय भंडिया , भैरू लाल तड़बा, प्रकाश माणमिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र प्रताप सुवालका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।